हजारीबाग प्रेस क्लब कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक 21 मई 2026 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सीतेश तिवारी एवं संचालन सचिव दीपक सिंह ने किया। बैठक में पत्रकारों के हित, संगठन की मजबूती एवं विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, कार्य सुविधाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपस्थित सदस्यों ने पत्रकार एकता को मजबूत करने तथा प्रेस क्लब को सक्रिय एवं सशक्त मंच के रूप में विकसित करने पर बल दिया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के सह सचिव भास्कर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सागर पाण्डेय सहित कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पाण्डेय, अपराजिता पाण्डेय, रविंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार राम, प्रदीप कुमार सिन्हा, अर्जुन टुडू, सुशांत सोनी, शशांक शेखर एवं एजाज आलम उपस्थित थे।

