28 दिसंबर को होगा हजारीबाग प्रेस क्लब का चुनाव

Photo of author

By Mukesh Ram Prajapati

हजारीबाग प्रेस क्लब का चुनाव 28 दिसंबर को होगा। चुनाव मे नामांकन की प्रक्रिया 22 दिसंबर सोमवार से शुरू हो जाएगी। यह जानकारी रविवार को हजारीबाग प्रेस क्लब के मुख्य ट्रस्टी कृष्ण गुप्ता ने ट्रस्टियों की बैठक के बाद दी। उन्होंने बताया कि हजारीबाग प्रेस क्लब के सत्र 26 27 के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के एक-एक पद के लिए चुनाव होंगे। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 10 पदों पर चुनाव कराया जाएगा। पदाधिकारियों के लिए चुनाव लड़ने पत्रकारिता में अनुभव की अर्हता जहां पांच साल रखी गई है। वही वही कार्यकारणी सदस्यों के लिए तीन साल का अनुभव अनिवार्य कर दिया गया है। पदाधिकारी को‌ नामांकन प्रपत्र के साथ शुल्क में 2500 रुपए जमा‌ करने होंगे। वही कार्यकारणी सदस्य के लिए 1500 रुपए शुल्क निर्धारित किए गए हैं। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी नामांकन प्रपत्र के साथ ऑनलाइन शुल्क जमा करने का प्रूफ देना होगा या फिर नगद जमा करना पड़ेगा। 22 दिसंबर से 23 दिसंबर को नामांकन प्रपत्र जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है। 24 दिसंबर को स्कूटी की तिथि निर्धारित है। उस दिन तीन बजे तक नाम वापसी का समय है।तीन बजे से पांच बजे तक स्कूटनी का काम चलेगा। उसके बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। जबकि 25, 26 27 दिसंबर को चुनाव प्रचार का काम चलेगा। 28 दिसंबर को 10:30 बजे से 3:00 तक मतदान की समय निर्धारित ह। फिर उसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव को लेकर ट्रस्टी के सदस्यों ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। जिसमें मुख्य ट्रस्टी कृष्णा गुप्ता, ट्रस्टी अर्जुन सोनी, अजय कुमार मिश्र, कौशल कुमार ओझा और राजेश मिश्रा को शामिल किया गया है। जिनके देखरेख में चुनाव संपन्न होगा। चुनाव संचालन समिति ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का निर्माण किया है। जिसका अनिवार्य रूप से अनुपालन करने का सभी सदस्यों को निर्देश दिया गया है।

Leave a Comment