झारखंड राज्य खाद्य आयोग की अध्यक्ष ने हजारीबाग में की अधिकारियों के साथ बैठक

1 min read

प्रभारी अध्यक्ष सह सदस्य, झारखंड राज्य खाद्य आयोग शबनम परवीन का आज हजारीबाग जिले का भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने परिसदन भवन, हजारीबाग में एक समीक्षा बैठक की, जिसमें अपर समाहर्ता संतोष कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार एवं सभी प्रखंडों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शबनम परवीन ने बैठक में झारखंड आकस्मिक खाद्यान्न कोष के आवंटन, पंचायत/नगर निकाय स्तर पर उपलब्ध राशि, व्यय की स्थिति, एवं लाभान्वित लाभुकों से संबंधित प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से बिंदुवार समीक्षा करते हुए विभागीय समस्याओं पर प्रश्न किये गए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया किः-

●  यदि राशनकार्ड बनाने में किसी योग्य लाभुक को कोई परेशानी हो रही हो, तो उसकी जानकारी आयोग को अविलंब दी जाए।

● यदि किसी लाभुक का नाम राशनकार्ड से हटाया जाता है, तो उसकी सही जांच एवं पुष्टि अवश्य की जाए।

● राशनकार्ड में नाम स्थानांतरण के मामलों की भी लाभुक से जांच की जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आकस्मिक खाद्यान्न कोष के तहत कोई भी लाभुक जो आपातकालीन स्थिति या अत्यंत गरीबी के कारण खाद्यान्न प्राप्त करने में असमर्थ है, उसे बिना किसी विलंब के सहायता दी जाए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देशित किया किः-

● खाद्यान्न वितरण के दौरान कोई डीलर अनियमितता न करे, यह सुनिश्चित किया जाए।

●  नियमित फील्ड विजिट कर वितरण व्यवस्था की जांच की जाए।

● किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours