जनता तक योजनाओं का लाभ पहुँचे, पारदर्शिता बनी रहे – सांसद कालीचरण सिंह
चतरा जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद कालीचरण सिंह ने की। बैठक में विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश दिए गए।
उपस्थित रहे कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी
बैठक में उपायुक्त कीर्तिश्री जी, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, और दिशा सदस्यगण उपस्थित थे।
बैठक की शुरुआत पौधा भेंट कर अतिथियों के स्वागत से की गई।
योजनाओं पर गहन चर्चा और समीक्षा
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, बिजली, पीएम स्वनिधि, मातृत्व वंदना योजना, CMGSY, DMFT, और सांसद आदर्श ग्राम योजना आदि पर बिंदुवार चर्चा की गई।
पुराने मामलों की अनुपालन स्थिति की भी समीक्षा की गई। खासकर हेरुआ नदी पर जर्जर पुल, वृद्धा पेंशन में बायोमैट्रिक सत्यापन की समस्या, पैक्स चयन में पारदर्शिता, और नल जल योजना के संचालन को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर
सड़क किनारे सूखे और खतरनाक पेड़ों की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई गई। जिन पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से NOC मिल चुका है, उन्हें जल्द चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
साथ ही ओवरलोड और बिना त्रिपाल ढके खनिज लदे वाहनों पर सख्त जांच एवं कार्रवाई के निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिए गए।
साफ संदेश: लापरवाही नहीं चलेगी
सांसद कालीचरण सिंह ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और इसमें पारदर्शिता व जनसहभागिता बनी रहनी चाहिए।
उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया और कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अंत में सभी विभागों द्वारा योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और सुधारात्मक सुझाव भी साझा किए गए।
झारखण्ड
Jharkhand – झारखंड से जुड़ी ताजा खबरें, राजनीतिक अपडेट, सांस्कृतिक गतिविधियां, खेल समाचार और विकास की प्रमुख जानकारियां पढ़ें। जानें झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, आदिवासी परंपराएं और उद्योगों से जुड़ी हर बड़ी खबर, सिर्फ यहां।
दुवारी नदी से अवैध बालू उठाव जोरों पर, प्रशासन मौन
दुवारी नदी से अवैध बालू उठाव जोरों पर, प्रशासन मौन गिद्धौर (चतरा)चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत दुवारी नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव धड़ल्ले से जारी है। ओबरीडीह और टिकवा बांध जैसे इलाकों में बालू माफियाओं का बोलबाला है, जहां से प्रतिदिन ट्रैक्टरों की मदद से भारी मात्रा में बालू उठाया जा … Read more
मुहर्रम पर्व को लेकर हज़ारीबाग में शांति समिति एवं विधि व्यवस्था की बैठक संपन्न
मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति एवं विधि व्यवस्था की बैठक संपन्न, प्रशासन द्वारा ज़ारी दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी : उपायुक्त सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी, अफवाहों पर ध्यान न दें डीजे एवं भड़काऊ गानों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध मुहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त श्री … Read more
झारखंड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 घोषित | टॉपर ज्योति शुक्ला | काउंसलिंग 3 जुलाई से
झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, टॉपर बनीं ज्योति शुक्ला | काउंसलिंग प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू रांची | एजुकेशन डेस्क | – झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में ज्योति शुक्ला ने 141.25 अंक … Read more
कुंदा के मोहनपुर गांव में भारी बारिश से सड़क टूटी, आवागमन बाधित – ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
कुंदा के मोहनपुर गांव में भारी बारिश से सड़क टूटी, आवागमन बाधित – ग्रामीणों ने जताई नाराजगी चतरा/कुंदा | कुंदा प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गांव में भारी बारिश के चलते कच्ची सड़क टूटकर धंस गई, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने … Read more
कुंदा में सेविका, सहायिका व सहिया को मिला स्वास्थ्य प्रशिक्षण
प्रतापपुर सह कुंदा चिकित्सा प्रभारी डॉ. कुमार संजीव की उपस्थिति में प्रशिक्षण हुआ संपन्न कुंदा (चतरा) चतरा जिले के कुंदा प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं और सहिया शामिल हुईं। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रतापपुर सह कुंदा चिकित्सा प्रभारी डॉ. कुमार संजीव … Read more
VBU Admission 2025: BA, BSc नहीं? कुछ नया करें! BJMC, BBA, BCA, BMLT जैसे कोर्सेस में लें एडमिशन – नौकरियां आएंगी दरवाज़े तक!
🎓 VBU Admission 2025: BA, BSc नहीं? कुछ नया करें! BJMC, BBA, BCA, BMLT जैसे कोर्सेस में लें एडमिशन – नौकरियां आएंगी दरवाज़े तक! हजारीबाग, झारखंड – अगर आप 12वीं पास कर चुके हैं और करियर को एक नया मोड़ देना चाहते हैं, तो आपके लिए विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) के तहत संचालित मार्खम कॉलेज … Read more
शहीद बिरसा मुंडा की 125वीं शहादत दिवस पर चतरा में निकाली गई भव्य रैली, जनसभा का आयोजन
शहीद बिरसा मुंडा की 125वीं शहादत दिवस पर चतरा में निकाली गई भव्य रैली, जनसभा का आयोजन चतरा — जन संघर्ष मोर्चा और भाकपा (माले) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 9 जून 2025 को शहीद बिरसा मुंडा की 125वीं शहादत दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर हजारों ग्रामीणों की भागीदारी के साथ चतरा … Read more
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कुंदा में कार्यशाला, विधायक जनार्दन पासवान हुए शामिल
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कुंदा में कार्यशाला, विधायक जनार्दन पासवान हुए शामिल कुंदा (चतरा) — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को कुंदा प्रखंड के उच्च विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक … Read more
नजर हटी, दुर्घटना घटी: पूजा के लिए जा रही महिलाओं का टोटो पुल से गिरा, तीन घायल
नजर हटी, दुर्घटना घटी: पूजा के लिए जा रही महिलाओं का टोटो पुल से गिरा, तीन घायल चतरा — “नजर हटी, दुर्घटना घटी” — यह कहावत एक बार फिर सच साबित हुई जब तमासीन की ओर पूजा के लिए जा रही महिलाओं का टोटो (ई-रिक्शा) अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। यह हादसा आज … Read more