पत्थलगड्डा में पीड़िता का सामाजिक बहिष्कार, न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी

दबंगों की मनमानी से पीड़िता को मिला बहिष्कार, न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह की चेतावनी पीड़ित महिला ने लगाया हुका-पानी बंद कराने का आरोप, कहा— अब जीना दूभर हो गया है पत्थलगड्डा (चतरा)थाना क्षेत्र के पत्थलगड्डा गांव की रहने वाली राधिका देवी, पति रंजीत मिस्त्री, इन दिनों गांव के सामाजिक बहिष्कार और दबंगों की प्रताड़ना … Read more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया

Screenshot 20250706 223419 Chrome

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों, विशेष रूप से बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों, विशेष रूप से बच्चों की जान जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है। अमेरिकी सरकार और शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।”

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रारंभिक चरण पूरा हो गया

images 7

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का क्रियान्वयन मतदाताओं के सक्रिय सहयोग से जमीनी स्तर पर सुचारु रूप से किया जा रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रारंभिक चरण के तहत गणना फॉर्म मुद्रित करके वितरित किए जाने थे। यह चरण लगभग पूरा हो चुका है तथा फॉर्म सभी उपलब्ध मतदाताओं को उपलब्ध करा दिए … Read more

अनगड़ा में कुरमी महासभा का जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह

IMG 20250706 WA0019

आज के होनहार बच्चे संवारेंगे झारखंड का भविष्य : सुदेश महतो रांची। झारखंड कुरमी महासभा के द्वारा रविवार को अनगड़ा में 11वीं जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में टॉप करने वाले कुरमी समाज के 50 से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. समारोह में … Read more

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर बोकारो में संगोष्ठी, सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य ने उपस्थित होकर किया नमन

IMG 20250706 WA0018

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संघर्ष और राष्ट्रवाद की विचारधारा को मोदी सरकार बढ़ा रही है आगे, उनके पदचिन्हों पर हम सभी कार्यकर्ताओं को चलने की है जरूरत: मनीष जायसवाल महान शिक्षाविद्, चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, बोकारो जिला इकाई द्वारा … Read more

झारखंड बीएड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, 7 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

Screenshot 2025 07 06 20 06 19 73 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

JCECEB ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया, 7 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी। अभ्यर्थियों ने कटऑफ पर चिंता जताई, विकल्प भरने में असमंजस।

विभागीय उदासीनता और संवेदक की लापरवाही से कुंदा-नवादा सड़क बनी मौत का फंदा

IMG 20250705 220613

कुंदा से नवादा जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब, संवेदक की लापरवाही से ग्रामीण रोज जान हथेली पर रखकर यात्रा कर रहे हैं। उपायुक्त से मरम्मत की मांग।

चतरा में अवैध अफीम और नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, कार्यशाला में उठे कड़े सुर

उपायुक्त कीर्तिश्री चतरा में नशा विरोधी कार्यशाला को संबोधित करती हुईं

जन-जागरूकता और संयुक्त कार्रवाई से ही रुकेगा नशे का फैलाव – उपायुक्त कीर्तिश्री जी

चतरा में अवैध अफीम की खेती और निषिद्ध मादक पदार्थों के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए चतरा जिला प्रशासन द्वारा एक जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में संपन्न हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।

अवैध खेती और नशे के खिलाफ अभियान को मिली धार

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध अफीम उत्पादन की रोकथाम, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर जन-जागरूकता और प्रशासनिक तंत्र को सजग बनाना था। विशेषज्ञों द्वारा NDPS एक्ट, मादक पदार्थों की पहचान, पुनर्वास, और नशा मुक्ति केंद्रों की भूमिका पर जानकारी दी गई।

प्रशासन और जनप्रतिनिधि आए साथ

कार्यक्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य सहित सैकड़ों प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने स्पष्ट कहा, “अवैध अफीम की खेती कानून ही नहीं, समाज के खिलाफ भी अपराध है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें गांव-गांव अभियान चलाएंगी और लोगों को नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाया जाएगा।”

पुलिस अधीक्षक की अपील: सूचना दें, सहयोग करें

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों पर गुप्त निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने मुखिया, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

शपथ और संकल्प: नशा छोड़ेंगे, समाज को भी बचाएंगे

कार्यशाला में एक विशेष सत्र में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे खुद नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करेंगे।

जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद

इस दौरान मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र की समस्याएं भी जानी गईं। उपायुक्त ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया। सभी जनप्रतिनिधियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया, जो प्रशासन की ओर से उनके सहयोग के प्रति आभार का प्रतीक था।


📢 जिला प्रशासन की ओर से यह साफ संकेत दिया गया है कि अब अवैध अफीम और मादक पदार्थों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई होगी।

Read more

CUET-UG परिणाम घोषित, लाखों छात्रों की उम्मीदों को मिला मुकाम

Cuet result 2025

कई छात्र हुए चयनित, तो कुछ के चेहरों पर मायूसी, शिक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवालदेशभर के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हुआ जब राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CUET UG (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट – स्नातक) परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया। सुबह से ही वेबसाइट पर छात्रों की … Read more

“सांसद तीर्थ दर्शन” महाअभियान: विष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामु से 65 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना, दिखा भक्ति और उत्साह का माहौल

IMG 20250704 WA0021

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी “सांसद तीर्थ दर्शन” महाअभियान के तहत तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था शुक्रवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत अचलजामु गांव से धूमधाम से रवाना हुआ। अचलजामु स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई इस यात्रा को सांसद मनीष जायसवाल के पुत्र करण … Read more