विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में महावीर प्रसाद द्विवेदी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘द्विवेदी: हिंदी के महावीर’ विषयक विशेष सभा का आयोजन

हिंदी विभाग ,विनोबा भावे विश्वविद्यालय में हिंदी साहित्य के प्रमुख निर्माता ,चिंतक,संपादक और भाषा परिष्कारक महावीर प्रसाद द्विवेदी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘द्विवेदी: हिंदी के महावीर’ विषय पर विशेष सभा का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ० अनुज कुमार की अध्यक्षता में किया गया । जिसमें विश्वविद्यालय के आदरणीय प्राध्यापकगण ,शोधार्थी तथा छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का विषय प्रवेश शोधार्थी अंजली कुमारी के द्वारा किया गया ।
प्राध्यापक डॉ० सुनील कुमार दुबे ने महावीर प्रसाद द्विवेदी के आलोचना-कर्म पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात डॉ सुबोध सिंह ‘शिवगीत’ ने हिंदी के संपूर्ण साहित्य पर महावीर प्रसाद द्विवेदी के प्रभाव को रेखांकित किया। डॉ. केदार सिंह ने द्विवेदी जी को एक कुशल अनुशासक और निर्देशक बताते हुए उनके साहित्यिक योगदान की समीक्षा की।
विद्यार्थी वक्ताओं में चतुर्थ समसत्र की अंजली कुमारी, साकेत कुमार और गजाधर तथा प्रथम समसत्र की योगेश्वरी कुमारी ने महावीर प्रसाद द्विवेदी पर अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में विभागाध्यक्ष डॉ.अनुज कुमार ने अपने अध्यक्षीय संभाषण में द्विवेदी जी के निबंधों और उनके हिंदी साहित्य पर प्रभाव की चर्चा की तथा सभी वक्ताओं के विचारों का समग्र मूल्यांकन किया ‌।
इस कार्यक्रम का कुशल संचालन शोधार्थी पूर्णिमा भारती और अनुपम कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी उज्ज्वल उत्कर्ष ने किया।

Leave a Comment