भारत के पूर्व राजदूत डॉ. दीपक बोहरा पहुंचे पद्मावती जैन शिशु विद्या मंदिर, बच्चों को दिया प्रेरणादायक संदेश

0 min read

चाईबासा: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा में भारत के पूर्व राजदूत और वर्तमान में प्रधानमंत्री के सलाहकार, डॉ. दीपक बोहरा का स्वागत हुआ। डॉ. बोहरा ने आर्मेनिया, जॉर्जिया, सूडान, दक्षिण सूडान, पोलैंड और लिथुआनिया में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया है।

भारत की महिमा पर दिया संदेश:
डॉ. बोहरा ने विद्यालय के कक्षा षष्ठ से दशम तक के छात्रों से संवाद करते हुए भारत की गौरवमयी परंपराओं और संस्कृति की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि “भारत विश्व गुरु था, है और रहेगा।” उन्होंने बताया कि आज भारत ने सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है और वह अब आत्मनिर्भर बन चुका है। अब भारत को किसी अन्य देश से मदद की आवश्यकता नहीं, बल्कि वह दूसरे देशों की सहायता करने में सक्षम है।

सभी को एकजुट रहने की प्रेरणा:
डॉ. बोहरा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर रहना चाहिए, ताकि हम दुनिया में आगे बढ़ सकें और दूसरों पर प्रभाव बना सकें। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से भारत की महानता और उसकी बढ़ती ताकत को समझाया।

अध्यक्ष को भेंट और कार्यक्रम का समापन:
कार्यक्रम के दौरान डॉ. बोहरा ने विद्यालय के अध्यक्ष रामध्यान मिश्र को एक उपहार भेंट किया। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रामध्यान मिश्र, प्रभारी प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय और रो. अनिल शर्मा ने डॉ. बोहरा का स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु भगिनी और रोटरी क्लब, चाईबासा के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours