राजकीय ईटखोरी महोत्सव झूमेंगे लोग, झारखंड समेत देश के नामचीन ललकारों का होगा आगाज
चतरा: 19 से 21 फरवरी तक आयोजित राजकीय ईटखोरी महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है, और इसे सफल बनाने के लिए सांसद और स्थानीय विधायकों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।
इस बार का महोत्सव खास होने वाला है, क्योंकि झारखंड के स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ देशभर के नामचीन कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां होंगी। लोग संगीत, नृत्य, हास्य और भक्ति के रंग में डूब जाएंगे।
श्री विपिन मिश्रा एंव ग्रुप :- ये मिथिला के दरंभगा जिले के निवासी है। भारतीय संगीत में स्त्रोत गायन में पीएचडी किये है। अपने शंखवादन को स्तुत गायन एवं वैदिक गान शंखनाद का प्रयोग कर सम्पूर्ण भारतीय प्राचिन संगीत को पुर्नजागृत करने का एक लघु प्रयास किया है। भारत के माननीय प्रधान मंत्री जी के द्वारा इन्हे विशिष्ट सेवा सम्मान से अंलकृत किया है।
न्यू झारखण्ड कला संगीत सृजन केन्द्र झारखण्ड का लोकप्रिय क्षेत्रिय नागपुरी भाषा पर आधारित ग्रुप नृत्य प्रस्तुति।
नटराज कला केन्द्र चोगा, ईचागड : झारखण्ड का विश्व विख्यात शास्त्रीय छउ नृत्य की प्रस्तुति। यह नृत्य पुरुष प्रधान नृत्य है।
नीरज डांस एकेडमी, चतरा :- यह चतरा जिले के स्थानीय डांस ग्रुप है, जो नवदुर्गा माँ पर आधारित अपने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति करेंगे।
राजीव निगम :- कानपुर, उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले राजीव निगम टीवी की दुनिया के पॉपुलर कॉमेडियंस में से एक हैं। 1998 में कॉमेडी शो, मूवर्स एंड शेखर्स के लेखन कर चुके है। राजीव ने 2006 में ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में हिस्सा लिया और सबको खूब हंसाया। इसके बाद वे कॉमेडी सर्कस और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल जैसे कॉमेडी शोज में दिखाई दिए। सबको हंसाने वाले राजीव ने रियल लाइफ में काफी स्ट्रगल देखा है। वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर विशेष पेशकश रोते-रोते हंसना सीखो के तहत हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी के तीन किस्से। यह एक महान हास्य कलाकार हैं जो अपनी कॉमेडी में व्यक्तिगत और विनोदी मोड़ जोड़ने के लिए जाने जाते हैं।
चंदन तिवारी – बिहार की मशहुर भोजपुरी लोकगायिका है। यह भारत सरकार के संगीत नाटक एकादमी द्वारा बिस्मिला खाँ युवा पुरूस्कार एवं बिहार सरकार से बिहार कला-सम्मान से सम्मानित है।
सलमान अली :- एक भारतीय गायक हैं। वह 2011 के सारेगामापा लिटिल चैंप्स में पहले रनर-अप थे। 2019 में, उन्होंने फिल्म सैटेलाइट शंकर के गीत जय हे के साथ पार्शव गायक के रूप में अपनी शुरुआत की। य ह इंडियम आयडल के 10वें सिजन के विजेता है एवं बॉलीवुड सिंगर है।
सुप्रिया कुमारी एण्ड ग्रुप : यह चतरा जिले के स्थानीय स्कूली बच्चे है, जो योगासन पर आधारित योग नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
साक्षी प्रिया दुबे यह चतरा जिले के उभरती स्थानीय शास्त्रीय/भजन /सुफी/गजल लोकगायिका है। ये युवा महोत्सव-2024 में जिले में प्रथम स्थान आई थी एवं विगत राजकीय ईटखोरी महोत्सव में भी अपने संगीत के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रही है।
नेताजी सुभाष चन्द्र बॉस स्कूल, चतरा इस स्कूल में अनाथ व असहाय बच्चें पढ़ाई करते है, इन्होनें जिला स्तरीय युवा महोत्सव, 2025 में प्रथम स्थान प्राप्तकर राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में अपना प्रस्तुति दिए थे और ये राजकीय ईटखोरी महोत्सव, 2025 में हनुमान चालिसा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
मानभूम सांस्कृतिक समिति, सरायकेला – झारखण्ड का पारम्परिक पाईका लोकनृत्य का प्रस्तुति करेंगे। इसे मुंडा समुदाय द्वारा प्रमुख रूप से किया जाता है। यह पुरूष प्रधान नृत्य है और इसमें नृतक रंगीन वस्त्र पहनते है।
रवि त्रिपाठी एण्ड ग्रुप एक प्रख्यात भारतीय पार्शवगायक, संगीतकार, संगीत निर्देशक, अभिनेता हैं। इन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियालिटी शो इंडियन आइडल (सीजन-2) से ख्याति मिली व बॉलीवुड गायन करते है।
जॉली मुखर्जी :- जॉली मुखर्जी एक भारतीय गायक हैं। वे बॉलीवुड के संगीत में माहिर हैं. जॉली मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों के लिए बैकिंग गायक के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने एयरलाइन ऑन-फ्लाइट परिचय के लिए संगीत लिखना शुरू किया।
वर्षा ऋतु एण्ड ग्रुप वर्षा रितु लकड़ा जिन्हें वर्षा लकड़ा के नाम से भी जाना जाता है, वह ज्यादातर नागपुरी और खोरठा एल्बम और फिल्मों में काम करती एक भारतीय अभिनेत्री हैं। हैं। ये 2002 से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। फिल्म मोर गांव मोर देश, मट्टी, धूमकुड़िया, परीक्षा और कर्मा धर्मा के लिए जानी जाती हैं। इन्होंने भोजपुरी फिल्म, हिंदी सीरियल और में भी काम किया है। इन्हें 2008 में नागपुरी फिल्म चाहत के लिए सिने कला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया था।
अनुज्ञा शर्मा :- यह चतरा जिले के स्थानीय है, जो लोकगायिका की प्रस्तुति करेंगे।
सिमरन डांस एकेडमी एण्ड ग्रुप, चतरा यह चतरा जिले के स्थानीय डांस ग्रुप है। ये जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भी हिस्सा ले चुके हैं। राजकीय ईटखोरी महोत्सव, 2025 में शिव तांडव व शिव पार्वति विवाह की प्रस्तुति अपने नृत्य के माध्यम से करेंगे।
अथर्व बक्सी :- 12 वर्षीय अर्थव बक्शी ने अपनी गायिकी से देशभर में झारखंड का मान बढ़ाया है. उसने और अविर्भव ने सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 3 का खिताब अपने नाम कर लिया।
दिवस कुमार, धनबाद :- रामगढ़ के दिवस नायक इंडियन आइडल में सफल नहीं हुए, तो पेंटिंग से देश-विदेश में अपनी पहचान बनायी। दिवस के बनाये पेंटिंग अमेरिका और लंदन में बिक रही है। इंस्टाग्राम पर ‘दिवस आर्ट’ के नाम से देखी जा सकती है इनकी बनायी गयी पेंटिंग हालात चाहे जैसे भी हों, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कठिन से कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। दिवस नायक ऐसे ही जुझारू लोगों में शामिल हैं। वर्ष 2019 में इंडियन आइडल सीजन-11 से पूरे देश में सुर्खियों बटोरनेवाले दिवस नायक टॉप 30 में पहुंचे थे. हालांकि, वे अगले राउंड में नहीं जा सके। गायन के क्षेत्र में सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने अपनी जिंदगी की राह मोड़ ली। उन्होंने अपने चित्रकारी के हुनर को तराशना शुरू किया।
अभिषेक प्रधान :- यह चतरा जिला के क्षेत्रीय भक्ति लोक गायक है। पुर्नजागरण फिल्म में पार्श्व गायक के रूप में अपने प्रस्तुति कर चुके है। ईटखोरी मंदिर में माई प्रबल दण्ड प्रचण्ड भुजबल स्तुति में कम्पोजर के रूप में अपना प्रस्तुति देंगे।
आर्यन रॉय :- यह चतरा जिला के स्थानीय गायक है, जो हिन्दी गानें का प्रस्तुति करते है। इनको जिला स्तरीय कलाकार चयन समिति, राजकीय ईटखोरी महोत्सव, 2025, चतरा के द्वारा इनका मनोबल / पहचान बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह का मंच देने का निर्णय लिया है।
डॉ० विष्णु सक्सेना, पदमिणी शर्मा, सर्वेश अस्थाना, स्वयं श्रीवास्तव एवं राजेश अग्रवाल :- ये सब कविता संसार व हास्य-व्यंग्य का एक जाना पहचाना नाम हैं एवं कवि सम्मेलनों में एक विशेष स्थान प्राप्त है। उनके गीतों व हास्य में प्रेम की विभिन्न मनःस्थितियों की सबल भावों के साथ लयात्मक अभियक्ति को बेहद पसंद किया जाता है और ये गीत व हास्य ही हैं जिन्होंने उनको अपनी परम्परा के समकालीन कवियों में विशेष स्थान दिलवाया है।
उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours