Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Home
  • About Us
  • Blog
  • Client Portal
  • Contact
  • E- Paper
  • Guest Post
  • News feed
  • Our Writers
  • Privacy Policy
  • अपना शहर
  • राजनीती
  • Home
  • About Us
  • Blog
  • Client Portal
  • Contact
  • E- Paper
  • Guest Post
  • News feed
  • Our Writers
  • Privacy Policy
  • अपना शहर
  • राजनीती
Subscribe
Close

Search

images 7
राज्यबिहार

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रारंभिक चरण पूरा हो गया

By Sourav Anurag
July 6, 2025 2 Min Read
0

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का क्रियान्वयन मतदाताओं के सक्रिय सहयोग से जमीनी स्तर पर सुचारु रूप से किया जा रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रारंभिक चरण के तहत गणना फॉर्म मुद्रित करके वितरित किए जाने थे। यह चरण लगभग पूरा हो चुका है तथा फॉर्म सभी उपलब्ध मतदाताओं को उपलब्ध करा दिए गए हैं।

यह दोहराया जाता है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) दिनांक 24 जून 2025 के एसआईआर निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है और निर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। निर्देशों के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को जारी की जाने वाले मतदाता सूची के प्रारूप में उन व्यक्तियों के नाम शामिल होंगे जिनके गणना फॉर्म प्राप्त हुए हैं। 

मतदाता 25 जुलाई, 2025 से पहले किसी भी समय अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद, यदि किसी दस्तावेज में कोई कमी है, तो निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) दावा और आपत्ति अवधि में जांच के दौरान उन मतदाताओं से ऐसे दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं, जिनका नाम मतदाता सूची के प्रारूप में है।

आज शाम 6 बजे तक 1,69,49,208 गणना फॉर्म यानी 24 जून 2025 तक बिहार में कुल 7,89,69,844 (लगभग 7.90 करोड़) मतदाताओं में से 21.46 प्रतिशत फॉर्म प्राप्त हुए हैं। पिछले 24 घंटों में यानी कल शाम 6 बजे से, 65,32,663 गणना फॉर्म जमा किए गए हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि में अभी 19 दिन बाकी हैं।

फॉर्म अपलोड करने का कार्य भी जोर-शोर से शुरू हो गया है और अब तक 7.25 प्रतिशत फॉर्म अपलोड किए गए हैं। आंशिक रूप से भरे गए फॉर्म ईसीआई पोर्टल (https://voters.eci.gov.in) के साथ-साथ ईसीआईनेट ऐप से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं और भरे हुए फॉर्म को मतदाता खुद ईसीआईनेट ऐप पर अपलोड कर सकते हैं।

77,895 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म भरने और उन्हें एकत्र करने में मदद कर रहे हैं। बड़ी संख्या में, बीएलओ मतदाताओं की लाइव तस्वीरें ले रहे हैं और उन्हें अपलोड कर रहे हैं, जिससे मतदाताओं को उनकी तस्वीरें क्लिक करवाने की परेशानी से छुटकारा मिल रहा है।

इसके अतिरिक्त, प्रक्रिया को सुचारु और समय पर पूरा करने के लिए 20,603 बीएलओ नियुक्त किए जा रहे हैं। सरकारी अधिकारियों, एनसीसी कैडेटों, एनएसएस सदस्यों आदि सहित लगभग 4 लाख स्वयंसेवक भी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में बुजुर्गों, दिव्यांगों, बीमार और कमजोर तबके की आबादी की सुविधा के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, मतदाताओं को फॉर्म जमा करने में सुविधा प्रदान करने के लिए सभी 243 एसी, 963 एईआरओ, 38 डीईओ और राज्य के सीईओ को कवर करने वाले 239 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को जमीनी स्तर पर तैनात किया गया हैं।

विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1,54,977 बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) भी एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Author

Sourav Anurag

Follow Me
Other Articles
IMG 20250706 WA0019
Previous

अनगड़ा में कुरमी महासभा का जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह

Screenshot 20250706 223419 Chrome
Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme