रविवार की शाम झारखंड फिल्म एंड थिएटर एकेडमी (JFTA) के प्रांगण स्थित JFTA Studio Theatre में महाभारत पर आधारित पूर्णकालिक नाटक ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ का भव्य मंचन किया गया। टिकट शो के दौरान स्टूडियो थिएटर दर्शकों से पूरी तरह हाउसफुल रहा।
महाभारत के चार प्रमुख प्रसंगों को केंद्र में रखकर तैयार किए गए इस नाटक में द्रौपदी के वस्त्रहरण, कर्ण और कुंती के संवाद, अश्वत्थामा की पीड़ा तथा भीष्म पितामह और श्रीकृष्ण के अंतिम संवाद को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
नाटक में अंजली सिन्हा (कुंती), शोभित अमन (अश्वत्थामा), नितीश कुमार गुप्ता (श्रीकृष्ण), सोनू कुमार महतो (भीष्म पितामह), चंदन कुमार (कर्ण), स्रीचा कुमारी (द्रौपदी), चिराग केशरी (विदुर), सौरभ कुमार गुप्ता (दुर्योधन), अंश अग्रवाल (भीम) और ऋषभ राज (कल्कि) ने अपने प्रभावशाली अभिनय से मंच को जीवंत कर दिया।
नाटक की परिकल्पना व निर्देशन राजीव सिन्हा ने किया।
JFTA द्वारा आयोजित इस टिकट शो की हाउसफुल उपस्थिति ने एक बार फिर यह साबित किया कि रांची में गंभीर, सार्थक और गुणवत्तापूर्ण रंगमंच के प्रति दर्शकों की रुचि लगातार बढ़ रही है।
