प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों, विशेष रूप से बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,

“टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों, विशेष रूप से बच्चों की जान जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है। अमेरिकी सरकार और शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।”

Leave a Comment