
Jharkhand ITI Admission 2026: झारखंड आईटीआई में नामांकन शुरू, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक और जरूरी दस्तावेज
रांची: झारखंड सरकार के महानिदेशालय एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा राज्य के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में शैक्षणिक सत्र 2026-27-28 में नामांकन (Admission) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य के सभी सरकारी, निजी (Private), PPP मोड और CSR के तहत संचालित होने वाले ITI संस्थानों में प्रवेश के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यदि आप भी इस सत्र में आईटीआई में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो इस महत्वपूर्ण सूचना को ध्यान से पढ़ें।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां इस प्रकार हैं:
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 01 जून 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2026
नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी (Scan Copy) केवल JPEG, JPG, या PNG फॉर्मेट में अपलोड करना अनिवार्य है:
- 8वीं या 10वीं कक्षा का अंकपत्र (Marksheet)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अभ्यर्थी के हस्ताक्षर (Signature)
आवेदन करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- ट्रेड का चयन: आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के आई.टी.आई. संस्थान और ट्रेड संयोजन (Trade Selection) के विकल्पों का चयन करना होगा। जब तक आप Final Submit नहीं करेंगे, तब तक आपका आवेदन पूर्ण नहीं माना जाएगा।
- विकल्पों में संशोधन का मौका: महानिदेशालय, प्रशिक्षण (झारखंड सरकार) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, Final Merit List के प्रकाशन के बाद भी अभ्यर्थियों को अपने आई.टी.आई. या ट्रेड विकल्पों में संशोधन (Edit/Correction) करने का एक अवसर प्रदान किया जाएगा।
हेल्पलाइन नंबर (Inquiry / Tollfree Numbers)
नामांकन या ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए विभाग ने टोल-फ्री और इंक्वायरी नंबर जारी किए हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
- 18001233444
- 9308058506
- 8252575749
- 7717775369







