विभावि के योग केंद्र में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

विभावि के योग केंद्र में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन 11 मार्च तक, मेधा सूची का प्रकाशन 15 मार्च को

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग स्थित योग केंद्र में सत्र 2025-27 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में नामांकन हेतु मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन 11 मार्च तक दर्शनशास्त्र विभाग में निश्चित है। प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन 15 मार्च को किया जाना है। मेधा सूची में चयनित आवेदक 16 से 20 मार्च तक नामांकन ले सकते हैं। उक्त जानकारी योग केंद्र के निदेशक डॉ अमित कुमार सिंह ने शुक्रवार को दी।

डॉ सिंह ने आगे बताया कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पाठ्यक्रम 2-वर्षों का पूर्णकालिक पाठ्यक्रम है जो चार समसत्रों में विभाजित है। उपरक पाठ्यक्रम में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इस पाठ्यक्रम को पूरा करने के पश्चात करियर के बहुआयामी अवसर उपलब्ध है।

योग केंद्र के प्रशिक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि योग प्रशिक्षण हेतु योग चिकित्सा, योग वैज्ञानिक, योग के क्षेत्र में शोध, विद्यालयों एवं महाविद्यालय में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने के अलावे ऐसे डिग्री धारी व्यक्ति स्वयं भी योग केंद्र की स्थापना तथा संचालन कर सकते हैं। श्री अभिषेक ने बताया कि अब तक योग केंद्र से 200 से अधिक विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर विभिन्न स्थानों पर कार्य कर रहे हैं। साथ ही यूजीसी नेट-जेआरएफ की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर और आगे का अध्ययन भी कर सकते हैं।

Leave a Comment