
भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, सांसद प्रतिनिधि बनने पर जताया आभार
कान्हाचट्टी में भाजपा सांसद ने कार्यकर्ताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी, सतीश सिंह बने पथ निर्माण विभाग के सांसद प्रतिनिधि
डोढागढ़ा गांव के सतीश सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
कान्हाचट्टी (चतरा), टिंकू पासवान
कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डोढागढ़ा गांव के रहने वाले सतीश सिंह को भारतीय जनता पार्टी के चतरा सांसद माननीय कालीचरण सिंह द्वारा जिला पथ निर्माण विभाग के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने सांसद के इस फैसले का स्वागत करते हुए सतीश सिंह को बधाई दी है।
बताते चलें कि सांसद प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किए जाने को लेकर सांसद कालीचरण सिंह द्वारा सतीश सिंह को प्रमाण पत्र भी सौंपा गया है। यह नियुक्ति भाजपा संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने और विकास योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात बताते हुए सांसद के प्रति आभार जताया। मौके पर जितेंद्र सिंह, अरुण सिंह, उदय चंद्रवंशी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने सतीश सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाइयां बाँटी।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि सतीश सिंह की यह जिम्मेदारी सड़क निर्माण और क्षेत्रीय विकास को गति देने में मील का पत्थर साबित होगी।