झारखंड, जिसे पूरी दुनिया कोयला और खनिज संपदा के लिए जानती है, अब अपने पर्यटन स्थलों की खूबसूरती के लिए भी पहचाना जा रहा है। यह राज्य प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना है, जहाँ हर जिले में आपको प्रकृति का अनोखा स्वरूप देखने को मिलेगा। चाहे झरने की मधुर ध्वनि हो, पहाड़ों का अनूठा आकर्षण, या नदियों का कल-कल कर बहता पानी – झारखंड हर प्रकृति प्रेमी का पहला पसंद बन रहा है। आज हम आपको ले चलेंगे एक खास जगह जो – चतरा जिले का ‘डूमर सुमर जलप्रपात’ है
डूमर सुमर जलप्रपात तक कैसे पहुंचे
चतरा जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर में अवस्थित डूमर सुमर जलप्रपात घने जंगलों के बीच एक अद्भुत नजारा है. यहां तक पहुंचाने के लिए 10 किलोमीटर की चमचमाती सड़क है जो सेल गाँव तक ही जाता है. सेल गाँव के सरकारी स्कूल के आगे की 2 किलोमीटर का रास्ता घने जंगलों के बीच पगडंडियों के सहारे आपको तय करना पड़ेगा. रास्ता अंत में और भी खतरनाक हो जाता है जहां पहाड़ की खड़ी चढ़ाई से आपको नीचे उतरना पड़ेगा जिसमें छोटे-छोटे पत्थरों के फिसलने का भी डर लगा रहता है जो यहां का जंगल किसी भूल भुलैया से कम नहीं है.
नक्सलियों गढ़
कभी यह नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था. यहां पर नक्सली अपना बसेरा बनाकर रहा करते थे आज यह जगह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है“जब आप जलप्रपात के करीब पहुँचते हैं, तो आपकी यात्रा की सारी थकान मानो गायब हो जाती है। यहाँ की पत्थरों की अद्भुत बनावट और कटावट देखकर ऐसा लगता है कि प्रकृति ने इसे बड़े प्यार से गढ़ा है।”कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाने, जाने वाला चतरा, अब अपनी पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। लेकिन इसकी खूबसूरती और पर्यटन को बढ़ावा देने की जरूरत है। नेताओं, समाजसेवियों, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की एकजुट पहल की, जिससे पुराणी पहचान से नहीं बल्कि चतरा को नई पहचान से जाना जा सके.यहां पहुंचे पर्यटक बाते है , कि एक समय था जब चतरा को नक्सलियों का गढ़ माना जाता था लेकिन अब समय बदल रहा है और चतरा पर्यटन के क्षेत्र में अपना नहीं पहचान बना रहा है “अगर चतरा जैसे पिछड़े जिले को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा मिलता है, तो न केवल रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, बल्कि इस क्षेत्र को राज्य और देश स्तर पर अपनी खास पहचान मिलेगा अगर आपके क्षेत्र में भी ऐसी कोई अनूठी जगह है, जिसे पहचान मिलनी चाहिए, तो हमें कमेंट बॉक्स में कम्मेंट कर जरूर बताएं।